ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने अपने काफिले के वाहनों की संख्या को 50 प्रतिशत कम किया

Ads

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने अपने काफिले के वाहनों की संख्या को 50 प्रतिशत कम किया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 08:38 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 08:38 PM IST

भुवनेश्वर, 13 मई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को अपने आधिकारिक काफिले में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की संख्या आधी कर दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि माझी ने अपनी निजी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के बेड़े में 50 प्रतिशत की कमी की है।

उन्होंने लोगों को निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करने, सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनने और यात्रा को केवल आवश्यक उद्देश्यों तक सीमित रखने की भी सलाह दी।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच मोदी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मितव्ययिता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों को सोना न खरीदने और अनावश्यक विदेश यात्राएं न करने की भी सलाह दी है।

अधिकारियों ने हालांकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के काफिले में वाहनों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत