ओडिशा सरकार ने मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3,500 रुपये की

Ads

ओडिशा सरकार ने मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3,500 रुपये की

  •  
  • Publish Date - January 4, 2025 / 12:47 AM IST,
    Updated On - January 4, 2025 / 12:47 AM IST

भुवनेश्वर, तीन जनवरी (भाषा) ओडिशा सरकार ने 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और 80 फीसदी से ज्यादा विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि शुक्रवार को बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति माह करने का फैसला लिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने इस साल जनवरी से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पत्रकारों को मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मासिक पेंशन 1,200 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति माह की जाएगी।

भाषा पारुल राजकुमार

राजकुमार