कोविड-19 को लेकर ओडिशा सरकार सतर्क, आंध्र प्रदेश से सटे सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी

Ads

कोविड-19 को लेकर ओडिशा सरकार सतर्क, आंध्र प्रदेश से सटे सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 12:12 AM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 12:12 AM IST

भुवनेश्वर, 14 जुलाई (भाषा) ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले सामने आने की खबरों के बीच राज्य सरकार देश में कोविड-19 की स्थिति पर पैनी नजर रख रही है।

महालिंग ने देशभर में कोविड के परिदृश्य का जायजा लेने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और ओडिशा का स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

महालिंग ने कहा, “राज्य सरकार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ निरंतर समन्वय में है। ओडिशा केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करेगा।”

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, “सतर्क रहें, सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।”

मंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को पुरी में होने वाली रथ यात्रा से पहले लगभग 1,000 चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है।

भाषा

खारी वैभव

वैभव