जम्मू, 14 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक सीमावर्ती गांव में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने को ढूंढ निकाला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान वहां से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना द्वारा मंडी के सावजियान सेक्टर में चलाए गए एक साझा तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।
उन्होंने बताया कि इस ठिकाने से जनरल पर्पज मशीन गन (जीपीएमजी) के 246 कारतूस बरामद किए गए हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भाषा
खारी वैभव
वैभव