माझी ने गुजरात में निवेशकों से कहा, ओडिशा पूर्वी भारत की ‘शक्ति’ के रूप में उभरने के लिए तैयार

Ads

माझी ने गुजरात में निवेशकों से कहा, ओडिशा पूर्वी भारत की 'शक्ति' के रूप में उभरने के लिए तैयार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 01:04 AM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 01:04 AM IST

भुवनेश्वर, पांच मई (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए कहा कि उनका राज्य देश के पूर्वी क्षेत्र में एक ‘शक्ति’ के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

माझी ने अहमदाबाद में आयोजित ‘ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट रोडशो’ में देश भर से आए लगभग 500 उद्योग प्रतिनिधियों की सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा के पास लंबा समुद्री तट से लेकर उद्योगों के लिए आवश्यक खनिज और प्राकृतिक संसाधनों तक सब कुछ मौजूद है।

माझी ने कहा, ‘‘गुजरात ने भारत के पश्चिमी हिस्से को शक्ति प्रदान की है। ओडिशा अब भारत के पूर्वी हिस्से को शक्ति प्रदान करने के लिए तैयार है, जो विकास की अगली सीमा तक व्यापकता, गति और रणनीतिक पहुंच प्रदान करता है।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य की ओर देख रहे उद्योगों के लिए, ओडिशा न केवल एक अवसर है, बल्कि दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ भी प्रदान करता है।’

माझी ने गुजरात के उद्योगपतियों को ओडिशा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और इस बात पर जोर दिया कि रणनीतिक स्थिति, सहायक पारिस्थितिकी तंत्र और कुशल कार्यबल के साथ यह राज्य एक अवसर और दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धी लाभ प्रदान करता है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश