Jalandhar BSF Headquarter Blast | Photo Credit: IBC24
जालंधर: Jalandhar BSF Headquarter Blast पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जालंधर की तरह अमृतसर में भी बीएसएफ हेडक्वार्टर (BSF Headquarter Blast) में देर रात धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं। जिससे पूरे कैंप में अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानी की कोई खबर सामने नहीं आई है।
Jalandhar News पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटर में आग कैसे लगी। इस बीच विपक्षी दलों ने जालंधर में हुए ‘धमाके’ को लेकर आप सरकार पर हमला बोल दिया। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया, यहां (जालंधर में) खड़ी एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। हम अभी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।’
उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर 22 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। सिंह ने कहा कि उसके स्कूटर में अचानक आग लग गई।
तेज धमाकों से दहला पंजाब, जालंधर में BSF हेड क्वार्टर के पास हुआ धमाका https://t.co/wQGtXj2Cgh
— IBC24 News (@IBC24News) May 6, 2026