ओडिशा : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ads

ओडिशा : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 26, 2021 / 10:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 26 जुलाई (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में चॉकलेट देने के बहाने एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता के परिवार के सदस्यों की ओर से दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर 45 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को राजकनिका थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।

नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि आरोपी 25 जुलाई को उसे धान के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को इसके बारे में किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति और पीड़िता की चिकित्सा जांच की गई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था।

आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा रवि कांत उमा

उमा