ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 164 नए मामले

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 164 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 20, 2022 / 03:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

भुवनेश्वर, 20 सितंबर (भाषा) ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 164 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,32,082 हो गयी। नए मरीजों में 43 बच्चे हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

ओडिशा में सोमवार को संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए थे।

बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में किसी की मौत नहीं होने से, कोविड महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 9,186 पर स्थिर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 1,499 उपचाराधीन मरीज हैं।

इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 218 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,21,344 हो गई है।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा