ओडिशा में कोविड-19 के 49 नये मामले, एक मौत

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 49 नये मामले, एक मौत

  •  
  • Publish Date - October 17, 2022 / 06:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,35,503 हो घई। नये मरीजों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड के एक मरीज की मौत होने के बाद, राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 9,202 पर पहुंच गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में इस समय कोविड-19 के 570 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 84 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 13,25,678 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा