ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,939 नये मामले सामने आये

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,939 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 11:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

भुवनेश्वर, 25 मई (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 10,939 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,14,380 पर पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 33 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,549 हो गई।

भुवनेश्वर के अंतर्गत खुर्दा जिले में सबसे अधिक 1,298 नए मामले सामने आए। इसके बाद कटक में 922 और अंगुल में 819 मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,10,554 हैं जबकि इस बीमारी से 6,01,224 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार ओडिशा में संक्रमण की दर 6.25 प्रतिशत है।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश