ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 28, 2021 / 05:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,40,230 हो गई। इसके अलावा चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 8,322 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 412 नए संक्रमितों में 63 बच्चे और 18 साल के कम आयु के किशोर शामिल हैं। संक्रमण दर 15.29 प्रतिशत है। खुर्द जिले में सबसे अधिक 189 नए मामले सामने आए। कटक में 46 मामले सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि खुर्द में दो और केंद्रपाड़ा तथा मयूरभंज में मौत का एक-एक मामला सामने आया।

ओडिशा में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,747 है। बुधवार को 334 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10,27,108 हो गई है।

राज्य में अब तक 2.17 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। बुधवार को 70,194 जांच की गईं। संक्रमण दर 4.77 प्रतिशत है।

राज्य में 1,10,71,664 लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव