Odisha Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते बदल गया सबकुछ, 26 लोग घायल, मचा हड़कंप

Odisha Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते बदल गया सबकुछ, 26 लोग घायल, मचा हड़कंप

Odisha Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते बदल गया सबकुछ, 26 लोग घायल, मचा हड़कंप

Odisha Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 15, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: June 14, 2026 9:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • चार अलग-अलग सड़क दुर्घटना
  • सात लोगों की मौत
  • बालासोर बस दुर्घटना

भुवनेश्वर: Odisha Road Accident ओडिशा के तीन जिलों में रविवार को चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि क्योंझर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर कांजीपानी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से जुड़े अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

Odisha Road Accident News Today पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अक्षय सानांगी (40) और लक्ष्मण सानांगी (32) नामक भाइयों तथा सुरेश, शंकर और डोला के रूप में हुई है। कटक जिले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सुशील कुमार गोछी नाम के एक व्यक्ति की मौत उस समय हुई, जब नृसिंहनाथ मंदिर और बडंबा इलाके को जोड़ने वाले पुल पर उसकी मोटरसाइकिल की एक ऑटो-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘टक्कर के कारण उस व्यक्ति का सिर उसके शरीर से अलग हो गया।’

उन्होंने बताया कि ऑटो-रिक्शा में सवार एक महिला समेत कुल छह यात्री घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ओडिशा के बालासोर जिले के सोरो में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक पर्यटक बस के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 45 यात्री सवार थे और यह कोलकाता से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना का शिकार हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के. वेंकटेश्वर (54) के रूप में हुई है, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने जीवित बचे यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश के प्रशासन से संपर्क किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।