ओड़िशा ने सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में आग पर काबू पाने के लिए भेजा उच्च स्तरीय दल

Ads

ओड़िशा ने सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में आग पर काबू पाने के लिए भेजा उच्च स्तरीय दल

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

भुवनेश्वर, तीन मार्च (भाषा) ओड़िशा सरकार ने मयूरभंज जिले के सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग पर काबू पाने और स्थिति की पड़ताल करने के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय दल भेजा।

एक दिन पहले ही केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की थी और दावानल के नियंत्रण के लिए कार्रवाई का आदेश दिया था। वन में एक सप्ताह से आग लगी है और अब वह नये क्षेत्रों में फैल रही है।

ओड़िशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री बी के अरूखा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधान वन मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) को सिमिलीपाल जाने को कहा है।

मंत्री ने कहा ‘‘ मैंने पीसीसीएफ (वन्यजीव) को आग के कारणों का पता लगाने, उस पर काबू पाने एवं स्थिति की पड़ताल करने को कहा है। वह बृहस्पतिवार को रिपोर्ट सौंपेगे।’’

मयूरभंज में 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे राष्ट्रीय उद्यान में लगी यह आग रसगोविंदपुर और मोरादा क्षेत्र में पहले ही फैल चुकी है। फलस्वरूप, बाघों समेत वन्यजीवों की जान संकट में आ गयी है और बड़ी संख्या में औषधीय वृक्ष और अन्य पेड़-पौधे जल चुके हैं।

भाषा राजकुमार माधव

माधव