ओडिशा: काला जादू करने के संदेह में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की

Ads

ओडिशा: काला जादू करने के संदेह में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 10:27 PM IST

भद्रक (ओडिशा), 14 जून (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले में 25 एक वर्षीय युवक ने अपनी मां पर काला जादू करने का संदेह होने पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार को बांट थाना क्षेत्र के जीरीना गांव में हुई। मृत महिला की पहचान ममता साहू (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे शक था कि उसकी मां काला जादू कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘हम हत्या के सही कारणों और मकसद का पता लगाने के लिए सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप