ओडिशा सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेने के आरोप में अतिरिक्त तहसीलदार को गिरफ्तार किया

Ads

ओडिशा सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेने के आरोप में अतिरिक्त तहसीलदार को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 03:31 PM IST

भुवनेश्वर, 13 फरवरी (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में उसके मालिक से रिश्वत लेने के आरोप में एक अतिरिक्त तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, गंजाम जिले के बेलगुंठा के अतिरिक्त तहसीलदार कबीराज सेठी ने पांच फरवरी को बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया, लेकिन इसका उल्लेख रिकॉर्ड में नहीं किया।

बयान में बताया गया कि ट्रैक्टर मालिक द्वारा संबंधित दस्तावेज जमा करने के बावजूद आरोपी अतिरिक्त तहसीलदार ने वाहन छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की।

बयान के मुताबिक, राजस्व अधिकारी ने जुर्माने के तौर पर 30,000 रुपये वसूल किये थे और ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिकारियों ने जाल बिछाया और बृहस्पतिवार को सेठी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में ब्रह्ममपुर सतर्कता पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप