भुवनेश्वर, 27 सितंबर (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने 9.24 करोड़ रुपये के गबन मामले में रविवार को चार और लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इन लोगों पर सार्वजनिक धन को अपने निजी बैंक खातों में भेजने का आरोप है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाले लोगों की संख्या छह हो गई है।
भुवनेश्वर स्थित अधीक्षण अभियंता, सड़क एवं भवन मंडल-1 के कार्यालय में सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग की जांच सतर्कता विभाग द्वारा की जा रही है।
जांच के दौरान, अधिकारियों को अब तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय के छह कर्मचारियों की संलिप्तता का पता चला है।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश