ओडिशा सतर्कता विभाग ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते महिला सरपंच को गिरफ्तार किया

Ads

ओडिशा सतर्कता विभाग ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते महिला सरपंच को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 12:08 AM IST

भुवनेश्वर, पांच जुलाई (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने रविवार को एक महिला सरपंच को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की एक पदाधिकारी से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के एवज में कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि सोनपुर जिले के उल्लुंडा ब्लॉक के अंतर्गत निम्ना ग्राम पंचायत की सरपंच को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सब्सिडी से जुड़े आवश्यक कागजात पर हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

बयान में कहा गया कि इस संबंध में संभलपुर सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी सुभाष

सुभाष