ओडिशा सतर्कता विभाग ने इंजीनियर की कई संपत्तियों का पता लगाया : 33 भूखंड, चार इमारतें शामिल

ओडिशा सतर्कता विभाग ने इंजीनियर की कई संपत्तियों का पता लगाया : 33 भूखंड, चार इमारतें शामिल

ओडिशा सतर्कता विभाग ने इंजीनियर की कई संपत्तियों का पता लगाया :  33 भूखंड, चार इमारतें शामिल
Modified Date: May 19, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:39 pm IST

भुवनेश्वर, 19 मई (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक सरकारी इंजीनियर की कई संपत्तियों का पता लगाया जिसमें चार बहुमंजिला इमारतें, 33 भूखंड, एक फार्महाउस और एक बाजार परिसर शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने एक शिकायत के आधार पर आज सुबह भवानीपटना में सहायक अधिशासी अभियंता (एएई), आर एंड बी (सड़क और भवन) प्रभाग, की छह स्थानों पर स्थित संपत्तियों पर छापेमारी की। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विभाग के अधिकारियों ने अब तक भवानीपटना कस्बे के पास नौ एकड़ में फैले चार बहुमंजिला भवन, एक बाजार परिसर, एक फार्महाउस और कुल 39.64 एकड़ क्षेत्र में फैले 33 भूखंडों का पता लगाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि भवानीपटना के विशेष न्यायाधीश, सतर्कता द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर छह डीएसपी, आठ निरीक्षकों और अन्य सहायक कर्मचारियों ने छापेमारी की कार्रवाई में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच, सतर्कता विभाग ने एक अन्य मामले में, एक पंचायत विस्तार अधिकारी को एक कर्मचारी से उसके बकाया और नियमित पारिश्रमिक दिलवाने के लिए 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में