आतंकियों ने 5 अपहृत युवाओं में से 2 को छोड़ा, एक का शव बरामद

आतंकियों ने 5 अपहृत युवाओं में से 2 को छोड़ा, एक का शव बरामद

आतंकियों ने 5 अपहृत युवाओं में से 2 को छोड़ा, एक का शव बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 17, 2018 4:23 pm IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 5 अपहृत युवाओं में से दो को छोड़ दिया है जबकि एक युवक की हत्याकर दी है। उसका शव शोपियां स्थित एक सेब के बगीचे में मिला। 2 युवक अब भी आतंकियों के कब्जे में हैं। वहीं कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा के शोपियां जिला अध्यक्ष जावेद कादरी के घर में घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों के हवा में फायरिंग की करने पर आतंकी वहां से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि छोड़े गए युवकों की पहचान शाहिद गनी और फारूक थोकार के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मारे गए युवक की पहचान राजा कंदूर के तौर पर हुई है। राजा कुलगाम के मंजगम गांव का निवासी था। आतंकियों ने आज सुबह ही इसका अपहरण किया था।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस, फरार पूर्व मंत्री की संपत्ति जब्त, कुर्क करने की तैयारी 

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने एक नागरिक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के सफनगरी इलाके के निवासी नदीम मंजूर को गुरुवार रात अगवा किया गया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। मंजूर का गोलियों से छलनी शव निक्लोरा पुलवामा से बरामद हुआ था।


लेखक के बारे में