अधिकारी दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री गुप्ता

Ads

अधिकारी दो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री गुप्ता

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 03:55 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस महीने के अंत में होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करें।

गुप्ता ने 28 मई से एक जून तक आयोजित होने वाले चौथे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-चौथे) और पहले ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ शिखर सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में दिल्ली सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय राजधानी में अफ्रीकी संघ आयोग के सहयोग से 31 मई को चौथे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, “बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं सर्वोत्तम स्तर पर सुनिश्चित हों। 24 घंट कार्यरत नियंत्रण कक्ष, नोडल अधिकारी और वास्तविक समय पर निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।”

उन्होंने कह कि बाजारों और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

भाषा नोमान नोमान अमित

अमित