ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 की एंट्री से हड़कंप, अलर्ट मोड पर आई सरकार, दिए ये निर्देश

ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 की एंट्री से हड़कंप, अलर्ट मोड पर आई सरकारः Omicron's sub-variant BF.7 stirred up, government on alert mode

ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 की एंट्री से हड़कंप, अलर्ट मोड पर आई सरकार, दिए ये निर्देश
Modified Date: December 21, 2022 / 11:58 pm IST
Published Date: December 21, 2022 10:35 pm IST

अहमदाबाद : दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को अधिकारियों को दूसरे देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों की ‘‘अनिवार्य’’ जांच करने का आदेश दिया।

Read More : लव मैरिज करने के बाद भी दूसरे लड़के से इश्क लड़ा रही थी युवती, पति को जब चला पता तो…

अधिकारियों ने कहा कि यह भी सामने आया है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 के कम से कम दो मामले सितंबर और नवंबर में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे। दोनों ही मामले जिन लोगों में पाए गए थे, वे विदेश से लौटे थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ऋषिकेश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रशासन को सतर्क रहने और कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

Read More : दुल्हन पहुंची जेल, सुहागरात के बाद ही कर गई थी ये कांड, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

उन्होंने बैठक के दौरान राज्य भर के स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों में बिस्तरों, वेंटिलेटर, दवाओं और ऑक्सीजन की आपूर्ति की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 के कारण ही चीन में वर्तमान में कोविड के मामलों में अचानक तेजी से वृद्धि हो रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।