प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोवा के मंत्री राणे ने मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोवा के मंत्री राणे ने मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोवा के मंत्री राणे ने मंदिर में पूजा-अर्चना की
Modified Date: September 17, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: September 17, 2026 4:48 pm IST

पणजी, 17 सितंबर (भाषा) गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ऐतिहासिक श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनकी लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद मांगा।

राणे ने उत्तर गोवा के नार्वे गांव स्थित मंदिर में पूजा की और मोदी के अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की सेवा करने के लिए उन्हें निरंतर शक्ति मिलने की कामना की।

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे प्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मैंने पूजा-अर्चना की और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें तथा भारत की सेवा का उनका सफर आने वाले कई वर्षों तक जारी रहे।’’

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में