झारखंड के चतरा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

Ads

झारखंड के चतरा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 02:18 PM IST

चतरा (झारखंड), आठ फरवरी (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में रविवार सुबह एक एसयूवी के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना इटखोरी-पितिज मेन रोड पर हुई।

इटखोरी पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि वाहन में आठ लोग सवार थे और वे प्रतापगढ़ में एक शादी से सिरमटपुर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मनोज राम (40) के रूप में की गयी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया।

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र