PM Kisan Saman Nidhi 24th Installment Date/ Image Source :
नई दिल्ली :PM Kisan Saman Nidhi 24th Installment Date प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार इस योजना की अगली किस्त को शारदीय नवरात्रि के आसपास, यानी 10 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी जारी कर सकती है। इससे पहले सरकार ने 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर की थी।
Pm Kisan Samman Nidhi Kyc साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत जमीन रखने वाले किसान परिवारों की आय बढ़ाने के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है। इसका लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका ई-केवाईसी (eKYC) पूरा है, बैंक खाता आधार से जुड़ा है और जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। लाभार्थी अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक कर सकते हैं और अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज कर जानकारी ले सकते हैं।
योजना का लाभ जारी रखने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। किसान इसे तीन तरीकों से पूरा कर सकते हैं पोर्टल या ऐप के जरिए ओटीपी (OTP) से, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक से, या फिर पीएम किसान मोबाइल ऐप और ‘Aadhaar Face RD’ ऐप का उपयोग कर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए। समय पर इसे पूरा करने से किसानों की किस्त बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खाते में आ जाएगी।