रूद्रप्रयाग में कार दुर्घटना में एक घायल, एक अन्य लापता

Ads

रूद्रप्रयाग में कार दुर्घटना में एक घायल, एक अन्य लापता

  •  
  • Publish Date - August 31, 2023 / 05:14 PM IST,
    Updated On - August 31, 2023 / 05:14 PM IST

देहरादून, 31 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने से एक यात्री घायल हो गया तथा एक अन्य लापता हो गया । राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, दुर्घटना जवाड़ी बाइपास पर जवाल्पा होटल के पास बुधवार रात हुई जबकि कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 70-80 मीटर नीचे नदी में जा गिरी ।

इस केंद्र के मुताबिक इस हादसे में रवींद्र सिंह राणा (35) घायल हो गया जबकि प्रमोद सिंह जगवान (39) लापता हो गया ।

दुर्घटना के शिकार दोनों व्यक्ति रूद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस और राज्य आपदा मोच बल की टीम जगवान की तलाश कर रही है । भाषा दीप्ति दीप्ति राजकुमार