तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक की मौत

Ads

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक की मौत

  •  
  • Publish Date - May 20, 2024 / 06:40 PM IST,
    Updated On - May 20, 2024 / 06:40 PM IST

पुडुकोट्टई, 20 मई (भाषा) तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के अथिपल्लम गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्टी में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आग संभवत: वेल्डिंग की चिंगारी के कारण लगी।

दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी पहचान कार्तिक के रुप में की गई है। एक अन्य कर्मचारी को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन और बचाव सेवा के कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

अविनाश

अविनाश

शीर्ष 5 समाचार