बीड में रेत से लदे ट्रक की मोटरसाइकिल से भिडंत में एक व्यक्ति की मौत

Ads

बीड में रेत से लदे ट्रक की मोटरसाइकिल से भिडंत में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 06:37 PM IST

बीड, 14 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में रेत से लदे एक ट्रक की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो जाने के बाद 33 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम को गड़ी-महलगांव मार्ग पर गेओराय तहसील में हुई।

उन्होंने बताया कि सिरासदेवी निवासी भगवत सखाराम कांबले की इस दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा तान्या माधव

माधव