ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

Ads

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - November 28, 2022 / 05:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

देहरादून, 28 नवंबर (भाषा) देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों से कुचल दिया, जिससे इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पटेलनगर के पुलिस थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हादसा चंद्रबनी चौक पर हुआ जब ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ ट्रक मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया ।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

भाषा दीप्ति दीप्ति रंजन

रंजन