दिल्ली के रघुबीर नगर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Ads

दिल्ली के रघुबीर नगर में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

  •  
  • Publish Date - January 3, 2021 / 04:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में कुछ लोगों ने 27 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान सतेंद्र के रूप में हुई है, जो शिवाजी विहार की जनता कालोनी का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सतेंद्र और उसके दोस्तों नितिन तथा मनीष का विक्की नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर सतेंद्र पर हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि सतेंद्र को गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी