उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में इमारत में आग लगी, एक व्यक्ति की जलकर मौत

Ads

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में इमारत में आग लगी, एक व्यक्ति की जलकर मौत

  •  
  • Publish Date - April 4, 2025 / 12:51 AM IST,
    Updated On - April 4, 2025 / 12:51 AM IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम छह बजकर 33 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने के दौरान इमारत के भीतर एक जली हुई लाश मिली।

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि उसे शाम छह बजकर 31मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी।

यह आग जाफराबाद में एक इमारत के भूतल में लगी जहां कपड़े का गोदाम था।

अधिकारियों ने बताया कि शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

भाषा राखी राजकुमार

राजकुमार