जयपुर में फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा

Ads

जयपुर में फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा

  •  
  • Publish Date - June 6, 2024 / 04:30 PM IST,
    Updated On - June 6, 2024 / 04:30 PM IST

जयपुर, छह जून (भाषा) जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर बृहस्पतिवार को एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गयी, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बजाज नगर के थानाधिकारी रण सिंह ने बताया कि हादसा तीन मंजिला इमारत में हुई। इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर में करीब 30 छात्र मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। दूसरी मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति बाहर निकलते समय मामूली रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन