मणिपुर में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

मणिपुर में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

मणिपुर में एक व्यक्ति को गोली मारी गई
Modified Date: May 18, 2024 / 01:29 pm IST
Published Date: May 18, 2024 1:29 pm IST

इंफाल, 18 मई (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शनिवार सुबह 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना पटसोई थाना क्षेत्र में खुम्बोंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई।

उसने बताया कि पेशे से डिजाइनर लैशराम कुमारजीत नामक व्यक्ति को बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए इंफाल के एक अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है वहीं गोलीबारी के पीछे के मकसद के बारे में भी अभी पता नहीं चला है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में