दो मोटरसाइकिलों की भिडंत के बाद लगी आग से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत, एक अन्य घायल

Ads

दो मोटरसाइकिलों की भिडंत के बाद लगी आग से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत, एक अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - June 27, 2023 / 12:04 AM IST,
    Updated On - June 27, 2023 / 12:04 AM IST

जयपुर, 26 जून (भाषा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सोमवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग से एक व्यक्ति की जिंदा जल जाने से मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना गंगापुर सिटी कस्बे की है जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर हो जाने के बाद उनमें आग लग गई , फलस्वरूप एक मोटरसाइकिल चालक जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है जबकि घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा कुंज राजकुमार