एलपीजी विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
एलपीजी विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना श्मशान घाट के पास, इशू विहार की गली नंबर एक, पार्ट-2 में हुई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे फोन के माध्यम से दी, जिसने घटनास्थल पर निवासियों के फंसे होने की आशंका जताई थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि एक विस्फोट हुआ है और इसके कारण एक इमारत ढह गई है, जिससे कुछ लोग फंसे हुए हैं। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच कर अभियान शुरू कर दिया है।’’
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पांच वाहन मौके पर भेजे गए हैं।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


