जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत

Ads

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी की मौत

  •  
  • Publish Date - July 26, 2021 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

श्रीनगर, 26 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अहरबल क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलायी ।

उन्होंने कहा कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकी और उसके संगठन की पहचान की जा रही है और अभियान जारी है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप