नोएडा (उप्र),आठ अगस्त (भाषा) नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर में एक महिला की मौत हो गई वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब से एक निजी बस बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी, बस दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाषा सं शोभना
शोभना