देश में 1 दिन में 3.56 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 3.29 लाख से अधिक नए मामले, 3,876 ने तोड़ा दम

देश में 1 दिन में 3.56 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 3.29 लाख से अधिक नए मामले, 3,876 ने तोड़ा दम

देश में 1 दिन में 3.56 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 3.29 लाख से अधिक नए मामले, 3,876 ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 11, 2021 5:37 am IST

नई दिल्ली, 11 मई (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में मंगलवार को गिरावट आई और एक दिन में कोविड-19 के 3.29 लाख मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,29,92,517 हो गए। वहीं राहत की बात है कि इलाज के बाद बीते 24 घंटे में 3,56,082 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी पर तंज, केंद्रीय …

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29,942 मामले सामने आए तथा 3,876 और लोगों की संक्रमण के कारण मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,49,992 हो गई।

पढ़ें- मध्यप्रदेश में नए संक्रमण के मामलों में आई कमी, गृह मंत्री बोले ‘नकली रेमडेसिविर बेचने वालों को हो उम्र कैद’

दो महीने तक उपचाराधीन मामलों में लगातार वृद्धि के बाद, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,15,221 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है।

पढ़ें- कोरोना से पिता को खो चुके बच्चों की स्कूल फीस होगी …

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,90,27,304 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

पढ़ें- बिलासपुर के इन तीन केंद्रों में APL वालों को नहीं ल…

वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 10 मई तक 30,56,00,187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18,50,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

 


लेखक के बारे में