मलप्पुरम (केरल), 16 जुलाई (भाषा) जिले में एक व्यक्ति के पास से 400 ग्राम से ज्यादा एमडीएमए जब्त होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अनिल (44) उर्फ थुप्रान मणि वेंगारा के कन्नडिपडी का मूल निवासी है।
जिला मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्य बल (डीएएनएसएएफ) पिछले कुछ दिनों से अनिल पर नजर रख रहा था। उन्हें सूचना मिली थी कि उसने भारी मात्रा में मादक पदार्थ एकत्र किया है और उन्हें बेचने की कोशिश कर रहा है। बुधवार शाम को, पुलिस की एक टीम ने डीएएनएसएएफ के साथ मिलकर आरोपी को अंगदीपुरम में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खड़ी एक कार में पकड़ा।
पुलिस को देखते ही आरोपी ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे रोक लिया गया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर, कार के एसी की पाइप में छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ के कई पैकेट बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि इन पैकेटों में 405.64 ग्राम एमडीएमए था, जिसकी कीमत अवैध बाजार में 15 लाख रुपये से ज्यादा है।
भाषा प्रशांत मनीषा
मनीषा