इंफाल, 25 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि सिंगनगाट थानाक्षेत्र के बोलकोट से ये गिरफ्तारियां की गईं।
बयान के अनुसार, आरोपियों की पहचान एम बुआंगमुन गांव के नेंगमुआनलाल एवं गिनलामथांग गुइते और हरियाणा के गुरुग्राम निवासी हांगखानलियन के रूप में हुई है। उनके पास से 5.43 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, पुलिस ने 20 अप्रैल को चुराचांदपुर जिले के सैदान गांव में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया था और उसके पास से 11.7 किलोग्राम अफीम बरामद की थी।
भाषा
सिम्मी खारी
खारी