पाकिस्तान ने भारत से वापस बुलाया अपना उच्चायुक्त, भारत ने पाक स्थित दूतावास को जारी की एडवाइजरी

पाकिस्तान ने भारत से वापस बुलाया अपना उच्चायुक्त, भारत ने पाक स्थित दूतावास को जारी की एडवाइजरी

पाकिस्तान ने भारत से वापस बुलाया अपना उच्चायुक्त, भारत ने पाक स्थित दूतावास को जारी की एडवाइजरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 16, 2018 6:43 am IST

नई दिल्ली। दुनिया भर में अपनी आतंकी गतिविधियों के कारण चैतरफा घिर चुका पाकिस्तान अब भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गुरूवार को इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने दिल्ली स्थित अपने उच्चायुक्त सुहैल महमूद को सलाह के लिए वापस बुला लिया। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत में उसके राजनयिकों का उत्पीडन हो रहा है और उन्हे लगातार उच्च भारतीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। जबकि भारत ने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की प्रक्रिया का सामान्य बताते हुए पाकिस्तान के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

सरकारी नौकरी में सलेक्टेड लोगों को पहले 5 साल सेना में देनी होगी सर्विस

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा उठाए गए मुद्दों को देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त को सलाह के लिए बुलाया गया है जो एक सामान्य प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान द्वारा लगाए आरोपों पर कहा कि पाकिस्तान को अपनी शिकायतों को सही मंच पर उठाना चाहिए मीडिया के सामने नहीं। इन सब के साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को एडवायजरी जारी करते हुए ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिसर में गुजारने की बात कही है। साथ भारतीय उच्चाधिकारियों को निजी वाहन उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। देखना यह है कि पाकिस्तान की यह नई चाल उसे किस दिशा में लेकर आगे बढ़ती है।  

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में