जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक इरादों से बाज़ नहीं आ रहा है। एक तरफ वह शांति की बात करता है तो दूसरी तरफ रात से अरनिया इलाके में बमबारी कर रहा है।बताया जा रहा है कि रात से ही अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर मोर्टार दागे जा रहे हैं.ज्ञात हो की पाकिस्तान ने जो मोर्टार फेके है उससे एसपी समेत तमाम पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।
One policeman injured in ceasefire violation by Pakistan in RS Pura sector of Jammu, the policeman got injured after mortar shells hit a police station #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) May 21, 2018
रात से जारी गोलीबारी को देखते हुए आस -पास के लोगों को घर से न निकलने की चेतावनी दी गयी है।और अभी भी पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर गोलीबारी जारी है.बताया जा रहा है कि गोलीबारी के कारण ही सोमवार को अरनिया के आस-पास के 5 किमी. क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद करवा दिए गए हैं।
Pakistan opened small-arms firing in Ramgarh sector of Samba late last night, intermittent firing still underway #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) May 21, 2018
खबर ये भी मिली है इस दौरान दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए हैं.बताया जा रहा है कि पाक जिन मोर्टार का इस्तमाल कर रहा है वो 80mm से लेकर 120 mm तक है। देर रात से दागी जा रही गोलीबारी के विषय में बताया जा रहा है कि इस बार पाकिस्तान का टारगेट स्थानीय लोग हैं जो उस इलाके में निवास करते हैं।
पाकिस्तान द्वारा दागे जा रहे मोर्टार का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यह भी कहा जा रहा है की अब पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू बीएसएफ फार्मेशन को आज फोन किया और गोलीबारी रोकने की अपील की. बताया यह भी जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलाबारी की गई जिसके बाद भारतीयों ने भी जम कर जवाब दिया है।
वेब डेस्क IBC24