राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 19, 2022 1:51 pm IST

जम्मू, 19 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया और इस तरह सेना ने संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में