संसद परिसर में पप्पू यादव का सांकेतिक प्रदर्शन, सिर पर पट्टी बांधकर लाठी लेकर पहुंचे

संसद परिसर में पप्पू यादव का सांकेतिक प्रदर्शन, सिर पर पट्टी बांधकर लाठी लेकर पहुंचे

संसद परिसर में पप्पू यादव का सांकेतिक प्रदर्शन, सिर पर पट्टी बांधकर लाठी लेकर पहुंचे
Modified Date: July 28, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: July 28, 2026 1:39 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) निर्दलीय लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्रदर्शनकारी छात्रों की पिटाई पर सांकेतिक विरोध जताते हुए मंगलवार को सिर पर पट्टी बांधकर और लाठी लेकर संसद परिसर पहुंचे।

उन्होंने दावा किया कि छात्रों पर जुल्म किया जा रहा है और उसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है।

संसद में लाठी लेकर पहुंचने से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘यह तो दिखाना होगा कि छात्रों को लाठी से मारा जा रहा है। बिहार में तो एके-47 से छात्रों को मारा जा रहा है।’’

उन्होंने दावा किया कि सिर्फ छात्रों के साथ नहीं, बल्कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पुलिस ने हाथापाई की।

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सदस्य ने यह आरोप भी लगाया कि दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ‘पाग’ पहनाकर मिथिला का अपमान किया है क्योंकि प्रधान एक ‘चोर’ हैं।

‘पाग’ मिथिला की एक पारंपरिक टोपी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद सोमवार को जब पहली बार संसद पहुंचे तो भाजपा के कुछ सांसदों ने उनका स्वागत किया। बिहार के दरभंगा से लोकसभा सदस्य गोपालजी ठाकुर ने उन्हें ‘पाग’ पहनाई।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में