परमेश्वर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनेंगे

Ads

परमेश्वर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनेंगे

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 12:56 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 12:56 PM IST

( तस्वीर सहित )

बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर कर्नाटक के नये उपमुख्यमंत्री होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मनोनीत मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के शपथ लेने के बाद जी. परमेश्वर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन के ग्लास हाउस में शिवकुमार और अन्य विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे।

सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुके जी. परमेश्वर इससे पहले मई 2018 से जुलाई 2019 तक मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार में भी उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

प्रमुख दलित नेता जी. परमेश्वर वर्ष 2010 से 2018 के बीच लगातार रिकॉर्ड आठ वर्षों तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इस बीच, निवर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिवकुमार और परमेश्वर ने सिद्धरमैया से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने सिद्धरमैया को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया, जिस पर उन्होंने दोनों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा

मनीषा