दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

Ads

दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 11, 2023 / 09:52 PM IST,
    Updated On - June 11, 2023 / 09:52 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि दिन का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आसमान के साफ रहने और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष

संतोष