Pawan Khera on PM Modi: पीएम मोदी के इजराइल सम्मान पर कांग्रेस ने किया ​हमला, कहा- ‘इजराइल जाकर ऐसा मेडल पहन लिया जिसका वजूद ही नहीं’

Ads

Pawan Khera on PM Modi: पीएम मोदी के इजराइल सम्मान पर कांग्रेस ने किया ​हमला, कहा- 'इजराइल जाकर ऐसा मेडल पहन लिया जिसका वजूद ही नहीं'

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 04:14 PM IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के इजराइल सम्मान को लेकर तंज कसा
  • खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी को “नकली मेडल” पहनाया गया
  • इजराइल की संसद ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘स्पीकर मेडल’ से सम्मानित किया है

नई दिल्ली: Pawan Khera on PM Modi ईरान और अमेरिका-इजराइल में जारी जंग के बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि वीडियो जारी करते हुए कहा ​कि ‘इजराइल जाकर पीएम मोदी ने ऐसा मेडल पहन लिया, जिसका असल में कोई वजूद ही नहीं था, लेकिन “साहब इसी में खुश हो गए।’

Iran and US-Israeli War उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘नकली मेडल एक ऐसा मेडल जो कभी था ही नहीं इज़्रराइएल में यूनिकॉर्न पहना दिया खुश हो गए सब ithlate itrate मेडल पहन के घूम रहे हैं आज इसराइल की वह स्थिति है की जो ग्लोबल साउथ है वह इसाइल से दूर दिखाना चाहता है।’

उन्होंने कहा कि ‘इसराइल के पास नहीं दिखाना चाहता ऑल डी कंट्रीज इन डी ग्लोबल साउथ हा ट्राईंग तू क्लियर ऑफ डी रिजीम ऑफ नेतान्या बट डी प्राइम मिनिस्टर वेट हैप्पीली दे याद करिए- Epstein files में sang & danced क्या था?’

उन्होंने आगे कहा कि ईरान ने Strait of Hormuz बंद कर दिया है। वहां से सिर्फ रूस और चीन के जहाज ही जा सकते हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है।

• Strait of Hormuz बंद होने के चलते, 10 हजार करोड़ का भारतीय सामान, 38 जहाज और 1,100 sailors फंसे हुए हैं

• इंडियन नेशनल शिप ओनर्स एसोसिएशन ने भारत सरकार से मदद की गुजारिश की है, लेकिन सरकार मदद करने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि भारत सरकार ने ईरान के साथ बातचीत के सारे रास्ते बंद कर लिए हैं

• क्या नरेंद्र मोदी को नहीं मालूम नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है?

• Strait of Hormuz बंद होने के कारण देश के लोगों को खामियाजा उठाना पड़ेगा, क्योंकि LPG, LNG उसी रास्ते से आता है

• मिडिल ईस्ट में होने वाले युद्ध का असर हमारे लोगों के साथ देश के फर्टिलाइजर, ट्रांसपोर्ट, माइनिंग, रेलवे, पॉवर, एग्रीकल्चर समेत कई सेक्टर्स पर पड़ेगा

आने वाले समय में जिस तरह से महंगाई बढ़ेगी और मंदी आएगी, हम उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

इजरायल की संसद पीएम मोदी को मिला था सर्वोच्च संसदीय सम्मान

आपको बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्‍त बनाने में असाधारण योगदान देने के लिए इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्‍मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्‍मान को प्राप्‍त करने वाले विश्व के पहले नेता हैं। संबोधन के बाद इस्राइल की संसद के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने यह सम्‍मान प्रधानमंत्री को दिया।

इन्हें भी पढ़े:-

पीएम मोदी को इजराइल में कौन सा सम्मान मिला है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल की संसद नेसेट का सर्वोच्च संसदीय सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ दिया गया है।

पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने इजराइल में ऐसा मेडल पहन लिया जिसका कोई वजूद नहीं था और इस पर उन्होंने तंज कसा।

इजराइल की संसद को क्या कहा जाता है?

इजराइल की संसद को ‘नेसेट’ (Knesset) कहा जाता है।