Rabdi with Jalebi: क्या आप भी जलेबी खाने के शौकिन हैं तो ये खबर बिल्कुल आपके लिए ही है। रस से भरी हुई कुरकुरी जलेबी तो बहुत से लोगों को पसंद होती है और ये स्वीट भारत के गली-नुक्कड़ों पर आसानी से बिकते हुए मिल जाती है। गली चौराहों में गरम गरम जलेबी खाकर जो आनंद मिलता है वो शायद ही किसी और स्वीट में आता हो।
चलिए आज हम आपको जलेबी के यार दोस्त के बारे में भी बताते हैं, जिनका नाम जानकर आपके मुंह में तो पानी ही आ जाएगा। चाशनी से भरी जलेबी खाने में काफी मीठी होती है, इसलिए इसे कई अलग-अलग चीजों के साथ खाया जाता है।
जलेबी के बेस्ट फ्रेंड
गरम जलेबी के साथ ठंडा दही खाने का मजा ही अलग है, यही वजह है कि ज्यादातर जलेबी का नाम दही के साथ जरूर लिया जाता है।
उत्तर भारत में कई लोग जलेबी को गर्म दूध के में भिगोकर खाना भी काफी पसंद करते हैं, इससे इसकी मिठास मुंह में घुल जाती है।