Tamilnadu Strange Women Scam: सरकारी योजना…मुंडन करवाने पर हर महिला को मिलेंगे 15000 रुपए |

Ads

तमिलनाडु के सलेम जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक ठग ने खुद को तहसीलदार बताकर महिलाओं को फोन किया। उसने दावा किया कि कोरोना जैसी नई महामारी फैल रही है और उससे बचने के लिए सिर मुंडवाना जरूरी है। साथ ही, सरकार द्वारा सिर मुंडवाने वाली महिलाओं को ₹15,000 देने की फर्जी योजना का लालच भी दिया गया। कॉलर ने गांव वालों की निजी जानकारी बताकर उनका भरोसा जीत लिया। कई महिलाओं ने सिर मुंडवा लिया, लेकिन अगले दिन न कोई अधिकारी आया और न ही पैसे मिले। बाद में पता चला कि यह पूरी तरह से धोखाधड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 02:52 PM IST

Tamilnadu Strange Women Scam: सरकारी योजना…मुंडन करवाने पर हर महिला को मिलेंगे 15000 रुपए |