बिहार में महागठबंधन की सरकार बने ये लोगों की इच्छा : अशोक गहलोत

Ads

बिहार में महागठबंधन की सरकार बने ये लोगों की इच्छा : अशोक गहलोत

  •  
  • Publish Date - November 1, 2025 / 04:46 PM IST,
    Updated On - November 1, 2025 / 04:46 PM IST

जयपुर, एक नवंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार विधानसभा चुनाव को दिलचस्प बताते हुए शनिवार को कहा कि लोगों की इच्छा है कि वहां महागठबंधन सरकार बनाए।

गहलोत ने यहां एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बिहार में दिलचस्प चुनाव है और महागठबंधन सरकार बनाए ये लोगों की इच्छा है और पूरा देश देख रहा है बिहार में क्या होगा।’’

केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘लोकतंत्र कहा जा रहा है? अगर यही धंधे रहे इस राजग के तो देश के सामने बहुत बड़े खतरे होंगे, लोकतंत्र बचेगा कि नहीं या नाम का लोकतंत्र रहेगा।’’

बिहार के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने निर्वाचन आयोग के रवैये को भी तानाशाही भरा होने का आरोप लगाया।

भाषा पृथ्वी

शफीक

शफीक