केरल में 58 खाद्य नमूनों में कीटनाशक के अवशेष मिले: मंत्री सिद्दीकी

केरल में 58 खाद्य नमूनों में कीटनाशक के अवशेष मिले: मंत्री सिद्दीकी

केरल में 58 खाद्य नमूनों में कीटनाशक के अवशेष मिले: मंत्री सिद्दीकी
Modified Date: August 10, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: August 10, 2026 2:34 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 10 अगस्त (भाषा) कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी ने सोमवार को कहा कि केरल में सरकारी प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए 1,262 खाद्य नमूनों में से 58 में कीटनाशकों के अवशेष और जहरीले तत्व पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जैविक सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

सिद्दीकी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन नमूनों की जांच कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं में की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में वेल्लायणी और मन्नुथी समेत सरकारी प्रयोगशालाओं में 1,262 खाद्य नमूनों की जांच की गई। इनमें से 58 नमूनों में कीटनाशकों के अत्यधिक अवशेष और जहरीले पदार्थ पाए गए। इसका मतलब है कि जब हम किसी दुकान से सब्जियां खरीदते हैं, तो अनजाने में अपने परिवार के सदस्यों के लिए जहरीले पदार्थ खरीद रहे होते हैं। यह बेहद गंभीर मामला है।’’

सिद्दीकी ने कहा कि इन निष्कर्षों को देखते हुए जैविक सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

ओणम बाजार को लेकर सिद्दीकी ने कहा कि ओणम के मौसम के दौरान पूरे केरल में कृषि विभाग के सीधे नियंत्रण में 2,000 सब्जी बाजार शुरू करने का फैसला लिया गया है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में